नसीरुद्दीन शाह का ये है मजहबी रूप


पाकिस्तान के तमाम अखबारों और न्यूज पोर्टल्स में बॉलिवुड ऐक्टर नसीरुद्दीन का वह इंटरव्यू छाया हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की इमेज दुश्मन देश के रूप में बनाने के लिए भारत में ब्रेन वॉशिंग हो रही है।

नसीरुद्दीन के हवाले से यह भी लिखा गया है कि भारत में तो अक्सर पाक कलाकारो का विरोध होता है, मगर पाकिस्तान हमारा बाहें खोलकर स्वागत करता है।

पाकिस्तान के सफल दौरे के बाद भारत लौटे दिग्गज बॉलिवुड ऐक्टर नसीरुद्दीन शाह ने इस बात को लेकर चिंता जताई है कि उनके देश में पाकिस्तान के प्रति नफरत बढ़ रही है। 'भारतीयों की ब्रेन वॉशिंग हो रही है कि पाकिस्तान एक दुश्मन देश है। उन्हें यह नहीं बताया जा रहा है कि इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि क्या रही है।'

पाकिस्तान के खिलाफ नफरत से हमें मिलता क्या है? यह तो एक तरह से दादागीरी करने जैसा है। आखिर वे हमारे पड़ोसी ही तो हैं।'


 
मुझे पाकिस्तान में बहुत स्पेशल महसूस होता है। मुझे अपनी किताब को लेकर पाकिस्तान में जैसे शानदार रेस्पॉन्स की उम्मीद थी, वैसी उम्मीद मुझे अपने यहां भारत में नहीं थी।'

टिप्पणियाँ