रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य एक अप्रैल से पांच रुपये से बढ़ाकर दस रुपये किया जा रहा

 रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य एक अप्रैल से पांच रुपये से बढ़ाकर दस रुपये किया जा रहा है। मेले और रैली जैसे कुछ विशेष मौकों पर प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम करने के लिए मंडल रेल प्रबंधकों को प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत दस रुपये से भी अधिक करने का अधिकार दिया गया है। मेलों और रैलियों के दौरान प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ हो जाने से अन्य यात्रियों को असुविधा होती है।

टिप्पणियाँ