दिल्ली में अलगाववादी नेताओं का कड़ा विरोध करेगी राष्ट्रवादी शिवसेना।
नई दिल्ली 04 मार्च। आगामी 23 मार्च को पाकिस्तान हाई कमीशन के न्यौते पर दिल्ली आ रहे जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं का राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयभगवान गोयल ने कड़ा विरोध किया है। श्री गोयल ने देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से यह मांग की है कि देश को तोड़ने वाले व हमेशा पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले अलगाववादी नेताओं को दिल्ली में चाय पार्टी देकर पाकिस्तान के हाई कमीशन क्या संदेश देना चाहते हैं उनके इस आयोजन पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। 23 मार्च को भारत मां के उन महान सपूतों श्री भगत सिंह, श्री राजगुरू व श्री सुखदेव का बलिदान दिवस है। जिन्हांेने भारत को आजााद कराने के लिए हंसी-हंसी फांसी का चूमा था। अगर ये लोग दिल्ली में बैठकर देश को तोड़ने व जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने की चर्चाएं करते हैं तो यह उन शहीदों का अपमान होगा। जिन्हांेने अपने प्राणांे का बलिदान देकर भारत माता को गुलामी की जंजीरांे से मुक्त कराया था।
श्री गोयल ने कहा कि आए दिन पाकिस्तानी आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्याएं ही नहीं कर रहे हैं बल्कि सुरक्षा कर्मियों को भी आए दिन अपना निशाना बना रहें है। जिसका ताजा उदाहरण आज प्रातः ही कठुआ क्षेत्र मंे हुआ हमला है। श्री गोयल ने कहा कि हम प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से यह अनुरोध करते हैं कि ऐसे आयोजनों पर तुरंत रोक लगाए अन्यथा राष्ट्रवादी शिवसेना के कार्यकर्ता 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाते हुए पाकिस्तानी एंबेसी का घेराव करेंगे और अलगाववादी नेताओं को किसी भी सूरत में पाकिस्तानी एंबेसी में नहीं घूसने देंगे और देश के खिलाफ कोई भी षड़यंत्र नहीं करने देंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें