बैटरी रिक्शा पंजीकरण का कार्य ..कछुआ चाल
बैटरी रिक्शा संघ ने बैटरी रिक्शा के पंजीकरण कार्य में तेजी लाने की मंाग की है। आई कैट द्वारा पंजीकरण की आखिरी तिथि 15 जून पहले से निश्चित की गई है। इसके बाद एक भी पुराने रिक्शा का पंजीकरण नहीं हो पाएगा। परिवहन अथारिटी में बैठे अधिकरियों की उदासीनता के कारण पंजीकरण कार्य कछुआ की चाल से चलाया जा रहा है। विगत दो माह में मात्र 16 रिक्शे ही पंजीकृत हुए है।
बैटरी रिक्शा संघ के चेयरमैन श्री जय भगवान गोयल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल व परिवहन मंत्री श्री गोपाल राय को पत्र लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप का आग्रह करते हुए कहा है कि जिस गति से पंजीकरण कार्य का काम चल रहा है, उससे तय तिथि तक किसी भी स्थिति में पंजीकरण कार्य समाप्त नहीं हो सकता। दिल्ली सरकार को समाचारपत्रों में विज्ञापनों और विशेष शिविर लगाकर कार्य में तेजी लानी चाहिए उन्होंने दिल्ली सरकार की बैटरी रिक्शा चालकों को ऋण उपलब्ध कराने की गति में भी आपेक्षित सुधार की आवश्यकता बताते हुए कहा कि अनेक रिक्शा चालक इस स्कीम तक से अनभिज्ञ हैं। इसके लिए भी जागरूकता समाचारपत्रों में विज्ञापन और विशेष शिविरों से लाई जा सकती है। इससे पूर्व भी बैटरी रिक्शा चालकों के प्रशिक्षण आदि के लिए ऐसे ही शिविर सरकार ने लगाए थे जिनके साकारात्मक परिणाम निकले थे।
श्री गोयल ने बी.आर.एस.-10 माॅडल की बैटरी रिक्शाओं के पंजीकरण नहीं होने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि अफसरशाही को इस माॅडल की रिक्शाओं का पंजीकरण भी अविलम्ब स्वीकार करने की हिदायत दी जानी चाहिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें