प्याज क्यों महंगा हो गया हैं ?
मैने पढ़ा और आपने भी पढ़ा..... या फिर पढ़ते ही आ रहे होगे प्याज़ की महगाई ?
दिल तो नही करता लिखने को फिर भी अंगुलिया रुकती नही है। जहां भी जाता हुँ, एक ही बात सुने को भी अभी मिलता है। भाई प्याज़ महंगा हो गया पर कोई यह नही बताता की क्यों महंगा हो गया है… ? लेकिन हमारे बीच के ही एक नेता जी की हिम्मत हो गयी कहने को प्याज क्यों महंगा हो गया हैं?.... जी बिलकुल सही पहचाना हमारे ही दवारा चुने हुए केन्द्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि कम उत्पादन के कारण ही प्याज महंगा हुआ है। इतना ही कह कर भी नही छोड़ा साथ में यह भी कह दिया कि प्रत्येक वर्ष अक्टूबर-नवंबर महीने में प्याज की कीमतों में वृद्घि दर्ज की जाती है. अब जनता को क्या चाहिये ? अच्छे दिन इसे नही तो भला किसे कहते है बता दो जी?
खैर उनकी एक और इच्छा जीएसटी विधेयक सदन में पास करने की .... ?


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें