विश्व हृदय दिवस: दिल को रखे दिल से ख्याल

हृदय रोग पूरे दुनिया के सामने एक गंभीर बीमारी के तौर पर उभरा है। हर साल विश्व हृदय दिवस के रूप में  लोगों में इसके बारे में जागरूकता फैलाई जाती है। अगर अपने देश की बात की जाये , तो सबसे जयादा तनाव से ग्रसित लोग इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं।  

तनाव दिल का सबसे बड़ा दुश्मन है। आज की भागदौड़ वाली जीवनशैली में लोगों में तनाव कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। इसलिए इस बीमारी से पूरी तरह बचना तो मुश्किल है लेकिन जहां तक संभव हो इससे दूरी बनाए रखें। ऐसे में इस बात की जरूरत है कि हम अपने दिल की आवाज सुनें,दिल को दुरुस्त रखने के लिए तनाव दूर भगाएं।

तनाव के कारण मस्तिष्क से जो रसायन स्रावित होते हैं वे हृदय की पूरी प्रणाली खराब कर देते हैं। तनाव से उबरने के लिए योग का भी सहारा लिया जा सकता है। हृदय हमारे शरीर का ऐसा अंग है जो लगातार पंप करता है और पूरे शरीर में रक्त प्रवाह को संचालित करता है। हृदय संचार प्रणाली के मध्य में होता है और धमनियों और नसों जैसी रक्त वाहिनियां अशुद्ध रक्त को शरीर के हर भाग से हृदय तक ले जाती हैं और शुद्ध रक्त को हृदय से शरीर के हर भाग तक पहुंचाती हैं।लेकिन इन सबके अलावा आजकल हृदयरोग से जुड़े ऐसे कई मिथक भी सामने आ रहे हैं,जो पूरी तरह बेबुनियाद होने के बावजूद अधिकांश लोगों के दिमाग में घर किए रहते हैं। ये गलत-स
ही जानकारियां हमें कहीं से भी मिल सकती हैं, लेकिन इन पर विश्वास करना हमारे हृदय के लिए हानिकारक हो सकता है। हृदय विशेषज्ञों का कहना है कि उन्हें हृदयरोगियों का उपचार करते समय उन्हें रोगियों के ऐसे कई मिथकों को भी दूर करना पड़ता है। कुछ मिथक तो बहुत आम होते हैं। जैसे- लोगों में यह आम धारणा होती है कि हर तरह का व्यायाम हृदय के लिए लाभकारी होता है। इसी तरह अधिकांश लोग यह सोचते हैं कि महिलाओं में दिल की बीमारी का खतरा कम होता। इन तरह की अनेक ऐसी धारणाएं हैं जो बहुत से लोगों में घर कर गई हैं। इन मिथकों को तोड़कर सही तथ्य स्पष्ट करने मात्र से रोगियों के हृदय को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।आज हमारे जीवन का आधे से भी ज्यादा समय हमारे कार्यस्थल या ऑफिस में बीतता है। ऐसे में हमें इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि अपनी कार्यप्रणाली के अनुरूप दिल की सेहत को कैसे दुरुस्त रखें।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए इन्हें अपना सकते हैं-

थोड़ा समय व्यायाम के लिए निकालें।

प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे तक व्यायाम करना हृदय के लिए अच्छा होता है।

समय की कमी है तो आप टहल सकते हैं।
सेहत के अनुरूप आहार लें ।

नमक कम मात्रा में सेवन करें

कम वसा वाले आहार लें।

ताजी सब्जियां और फल लें।

समय पर नाश्ता और समय पर लंच करें।

तंबाकू से दूर रहें।

घंटों एक ही स्थिति में बैठना हृदय के लिए हानिकारक हो सकता है

टिप्पणियाँ