दिल्ली में अनूठा होगा मटकी फोड़ कार्यक्रम
नई दिल्ली: श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष राजधानी में आयोजित होने वाले गोविन्दा आला रे मटकी फोड़ कार्यक्रम विगत वर्षाें की भांति इस बार भी हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक आयोजित किया जा रहा है। निरन्तर 12 वें मटकी फोड़ कार्यक्रम में मटकी फोड़ने का प्रशिक्षण देने के लिए विशेष तौर पर मुम्बई से प्रशिक्षक दिल्ली आए हुए हैं।
छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति द्वारा
आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में लड़कियों की तीन व लड़कों की चार
टीमें मटकी फोड़ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके अतिरिक्त मायो इंटरनैशनल
स्कूल के बच्चों द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं-बेटी बसाओ’ मर्मस्पर्शी
नाटिका का भी दर्शनीय मंचन होगा। उत्सव ग्राउण्ड, आई.पी.एक्स., पटपड़गंज
में होने वाले इस विशाल आयोजन की तैयारियों का जायजा समिति के संस्थापक
अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल ने स्वयं समारोह स्थल एवं प्रशिक्षण शिविरों
में अन्य पदाधिकारीयों के साथ जाकर लिया। श्री गोयल ने सभी तैयारियों पर
संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि मुम्बई की तर्ज पर राजधानी में होने वाले
इस अनूठे कार्यक्रम का दर्शकों को साल भर इंतजार रहता है। इस अवसर पर
आयोजित होने वाली भजन संध्या में भी विभिन्न सेलिबे्रटीज़ एवं फिल्म कलाकार
विगत में दर्शको का बखूबी मनोरंजन करते रहे है। इस बार भी सुप्रसिद्ध गायक
सुदेश भोसले एवं तरूण सागर अपने मधुर भजनों एवं गीतों से श्री कृष्ण
भक्तों को भावविभोर करेंगे।
श्री गोयल ने बताया कि इस मनोहरी कार्यक्रम में अनेक
विभूतियां जिनमें राजनीतिज्ञ, समाजसेवी, सुप्रसिद्ध उद्योगपति, वरिष्ठ
पत्रकार, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण सम्मिलित होंगे। विगत वर्षों की
भांति इस बार भी श्रद्धालुओं की उपस्थिति लाखों में होने का अनुमान है।
इस अवसर पर सर्वश्री विनोद जैन, देवेन्द्र कुमार सिंह, चै.
ईश्वर पाल सिंह, अमरनाथ गोयल, हिरदेश अग्रवाल, सज्जन तायल आदि पदाधिकारी
श्री गोयल के साथ थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें