अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर श्री जयभगवान गोयल ने बुजुर्गों का किया सम्मान
नई दिल्ली। आज अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर श्री बरसाना धाम फाउण्डेशन संबद्ध छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति (रजि.) द्वारा बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया।
पूर्वी दिल्ली के नवीन शाहदरा स्थित दुर्गा भवन में आयोजित बुजुर्ग सम्मान एवं चिकित्सा सहायता शिविर में बुजुर्ग महिला एवं पुरूर्षों को शील्ड देकर व शाल ओडकर जहां सम्मानित किया गया वहीं उनकी निःशुल्क चिकित्सा जांच पड़ताल कर मुफ्त दवाईयां आदि भी वितरीत की गयी।
श्री बरसाना धाम फाउण्डेशन के चेयरमैन श्री जयभगवान गोयल ने इस अवसर पर कहा कि भगवान के बाद बुजुर्गों को ही समाज संचालक माना जा सकता है। उनका आर्शीवाद प्राप्त कर व उन्हंे सम्मान देकर उनके तजुर्बों का फायदा हम उठा सकते हैं। उन्हांेने ऐसे और चिकित्सा सहायता शिविर लगाने की बात भी दोहराई ताकि अधिक से अधिक बुजुर्ग इसका लाभ उठा सकें। युवकों और बच्चों को बुजुर्गों को सम्मान देना चाहिए। इस अवसर पर समिति के श्री विनोद जैन, श्री रमेश खन्ना, श्री ईश्वर पाल सिंह, श्री बरसाना धाम फाउण्डेशन के वाइस चेयरमैन श्री चन्द्र प्रकाश कौशिक, श्री अमरनाथ गोयल व श्री देवेन्द्र सिंह मुन्ना सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें