लालू यादव व रघुवंश प्रसाद सिंह के पुतले जलाए गए।
पूर्वी दिल्ली, राष्ट्रीय जनता दल के लालू प्रसाद यादव और रघुवंश प्रसाद सिंह के उस वक्तव्य की राष्ट्रवादी शिवसेना ने कड़ी भत्र्सना की है जिसमें हिन्दुओं के साधु समाज को गौमंास भक्षक कहा गया था। आज इन दोनों नेताओं के विरूद्ध जब्रदस्त प्रदर्शन कर उनका पुतला भी फंूका गया।
पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क मेन चांैक पर संगठन कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रवादी शिवसेना गोंडा के अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा ने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण के दृष्टिगत ये नेता हिन्दुओं के प्रति कुछ भी बोल देते है। स्वयं को धर्मनिरपेक्ष मानने वाले लालू यादव कभी स्वयं को गौमांस का सेवन करने वाला बताते है और कभी हिन्दू साधु संतों को गौमांस का सेवन करने वाले विवादास्पद वक्तव्य देते हैं। संदेह नहीं कि हिन्दू जनता बिहार विधानसभा चुनावों में अपना जबाव दे देगी लेकिन देश का हिन्दू उनके ऐसे ब्यानों को सहन नहीं करेगा। मुस्लमानों को खुश करने के लिए वह इतना गिर जाएंगे, यह किसी ने सोचा तक नहीं होगा। लालू यादव और रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे नेताओं को स्मरण रखना होगा कि देश का हिन्दू उन्हें इस कृत्य पर कभी मुआफ नहीं करेगा।
आज के पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश शिवसेना अध्यक्ष श्री ईश्वर चैधरी ने करते हुए चेतावनी दी कि मुस्लिम वोटों की खातिर इन राजद नेताओं को हिन्दुओं की भावनाओं से नहीं खेलने दिया जाएगा। उनका विरोध हम राष्ट्रीय स्तर पर करने का आवाह्न प्रत्येक हिन्दू संगठन से करेंगे।
प्रदर्शनकारी ‘गौ माता का अपमान नहीं सहेंगे’। ‘लालू यादव व रघुवंश प्रसाद सिंह होश में आओं’ ‘गौ हत्या पर देश भर में प्रतिबंध लगाओं’ के नारे लगा रहे थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें