सलमान खान ने शादीशुदा रोमानियन महिला से की गुपचुप सगाई, हो सकती है अगले साल शादी

मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान अपनी शादी को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, लेकिन उनकी शादी की खबर नहीं आती। पर इस बार कुछ मीडिया रिपोट्र्स में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि सलमान ने रोमानिया की लूलिया वंतूर से सगाई कर ली है। यह भी कहा जा रहा है अगले साल तक उनकी शादी हो सकती है। गौरतलब है कि लूलिया पहले से शादीशुदा हैं।
सलमान की लूलिया से सगाई की खबर को एक पीआर एजेंसी ने जारी किया है और यह एजेंसी लूलिया के लिए काम करती है। दूसरी तरफ सलमान खान या उनके परिवार की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
कौन है लूलिया वंतूर
लूलिया वंतूर रोमानिया की रहने वाली हैं। लूलिया को कथित रूप से सलमान खान की गर्लफ्रेंड बताया जाता रहा है। बॉलीवुड में उनकी एंट्री ओ तरेी मूवी के एक आइटम नंबर सांग से हो चुकी है। इस मूवी को सलमान के रिश्तेदार अतुल अग्निहोत्री ने प्रोड्यस किया था। हालांकि इस प्रोजेक्ट के बाद लूलिया बॉलीवुड से गायब सी हो गईं।
रोमांस को लेकर चर्चा में रहती हैं लूलिया
यहां ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि लूलिया पहले से शादीशुदा हैं। उनकी शादी यूरोपियन गीतकार मारियस मोगा से 7 अगस्त, 2012 को हो गई थी। इसके बाद से उनके बीच रोमांटिक और गहरे रिश्ते रहे हैं। यही रोमांटिक रिलेशन वहां की मीडिया में खबरें भी बनता रहा है।
अर्पिता की शादी में सलमान ने किया खुलासा
रोमानिया की मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता की हैदराबाद में शादी के दौरान परिवार के
सामने यह खुलासा किया था लूलिया उनकी गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि यह खबर भी अफवाह साबित हुई। दूसरी तरफ सलमान खान के साथ लूलिया का पब्लिक इवेंट में नजर आना कोई बड़ी बात नहीं है। बजरंगी भाईजान मूवी के सेट पर भी लूलिया को देखा
गया था।
और सबसे दिलचस्प बात
सलमान की लूलिया से सगाई की खबरों में सबसे दिलचस्प बात है उनकी एक ऐसी फोटो वायरल होना जिसमें वे सिगरेट पी
रही हैं। जिस हाथ से वह धुंआ उड़ा रही हैं उसी हाथ की अंगुली में अंगूठी भी पहनी हुई है। अब यह जानना बेहद दिलचस्प होगा कि यह रिंग सलमान वाली है या फिर उनके पति की।

टिप्पणियाँ