आखिर क्या हो रहा देश में?

जिस देश के आठ जिलों की गरीबी अफ्रीका के 26 सबसे गरीब देश से भी ज्यादा है. उस देश में हम विकास  की जगह आनवश्यक मुद्दो पर बहस करते नजर आ रहे है.…आखिर क्या हो रहा देश में?जहां देश में प्रत्येक वस्तु  पर लगातार महंगाई  बढ़ती जा रही है।  वही दूसरी और देश में  इन मुद्दो पर बहस के बजाय सभी पार्टिया किसी और मुद्दो  पर बहस करती नजर आ रही है।  कभी लव ए जिहाद  पर, तो कभी बीफ पर , क्या इन मुद्दो  पर बहस करने से देश में अच्छे दिन आ जायेगे? अगर  इन मुद्दो पर  बहस  करने से  अच्छे दिन आ रहे  है देश में  तो बहुत बढ़िया है  , होनी भी चाहिये। लेकिन , कैसे?

इनदिनों, आप  टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक  जहा  भी देखोगे एक ही खबर  पढने -देखने  को  मिलेगी। चाहे वो किसी नेता का बयान हो , या फिर अभिनेता का .... सभी खबरे  एक दूसरे से होते हुए बीफ पर ही अंत में जा  बैठती  है।    अगर आप सोशल मीडिया  फ्लावर है , या टीवी व्यूअर  , आपने भी देखा होगा या फिर सुना होगा। अब सवाल यह उठता है कि  क्या इस तरह के मुद्दो पर बहस करने से देश में कौन  सा विकास का लहर दौरान वाला है? शायद  नही , इन बातो से लोगो का दिल तो जीता जा सकता है पर गरीबो का पेट नहीं भरा जा सकता है। इन मुद्दो के बजाय , अगर देश के नेता व  लोग अपना सोच का दयारा बदल ले।  तो बेहतर होता इस देश के विकास  के लिए, 
यह सब हमारे हाथ में है,  सही रणनीति और बेहतर कमान भारत को एक बार फिर सोने की चिडिया बना सकते  है. इन मुद्दो के बजाय महगांई और गरीबी के खिलाफ अपनी आवाज उठाइए ताकि आने वाले समय में महंगाई और गरीबी के भूत से छुटकारा मिल सके.

टिप्पणियाँ