अयोध्या में अगर दो सालो में नही बना राम मंदिर, तो होगा आंदोलन

अयोध्या के महंत ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए दो साल का समय मांगा है. यदि वह अपना वादा पूरा नहीं करते तो आंदोलन शुरू किया जाएगा.
अखिल भारतीय दिगंबर अखाड़ा (अयोध्या) के महंत सुरेश दास ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए दो साल का समय मांगा है. महंत दास ने चेतावनी दी कि यदि मोदी अपना वादा पूरा नहीं करते तो आंदोलन शुरू किया जाएगा.

दास ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में चर्चा हो चुकी है और उन्होंने इसके लिए दो साल का समय मांगा है. उन्होंने कहा कि अगर इस अवधि के दौरान प्रधानमंत्री ने मंदिर निर्माण नहीं कराया तो साधु समाज के लोग आंदोलन करेंगे.
उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया है और उन्होंने उम्मीद जतायी कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी पक्ष में आएगा.

वहीं, श्रीराम जन्मभूमि के महंत सत्येंद्र दास ने दादरी कांड पर पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करना प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है कि देश में ऐसी कोई घटना नहीं हो.

उन्होंने कहा कि यदि दुर्भाग्यवश कोई ऎसी घटना होती है तो उन्हें दुख व्यक्त करना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश में गोहत्या की घटनाएं तभी बंद होंगी, जब गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया जाए.

टिप्पणियाँ