बनारस हिंसा: कांग्रेस विधायक अजय राय व ललितेशपति को किया गिरफ्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सोमवार को साधु-संतों की प्रतिकार यात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से विधायकअजय राय व मिर्जापुर के मड़िहान से विधायक ललितेशपति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि अभी और लोगों की गिरफ्तारियां होंगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर काफी लोग चिह्न्ति किए गए हैं। जो लोग इस बवाल में संलिप्त रहे, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों साधु-संतों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को संत समाज की ओर से प्रतिकार यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा में करीब 8 से 10 हजार लोग शामिल हुए थे। इस दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद हालात बिगड़ गए और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसूगैस के गोले छोड़ने पड़े।
पुलिस महानिदेशक कार्यालय के मुताबिक, इस घटना में 16 अधिकारी एवं कर्मचारी घायल हुए थे, जबकि अन्य 12 लोग भी घायल हुए थे, जिनमें दो पत्रकार भी शामिल हैं। सभी का इलाज चल रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें