''सनम रे''
‘’सनम रे’’ वेलेनटाइन डे के अवसर पर परोसे जाने वाला फिल्म , सिर्फ नाम ही
मनभुलावान हैं। कोई खास फिल्म तो नहीं कह
सकते , पर एक बार देखा जा सकता है इस फिल्म को..........अगर आप के पास कोई काम न
हो।
क्योकि इस फिल्म में ऐसा कुछ अलग नही देखने को
मिलेगा , अगर आप रोमांटिक फिल्म देखने के शौकीन पहले से रहे है……..
2014 में यारियां जैसी फिल्म दे चुके डारेक्टर दिव्या खोसला कुमार ने ,
फिल्म सनम रे में ऐसा कोई भी नया काम नहीं किया है, जिससे दर्शको को रोक पायें।
कहानी की बात करे ...तो
कहानी शुरू होती है आकाश (पुलकित
समार्ट) और श्रुति (यमी गौतम) से। जैसा कि आप हर फिल्म में देखते आये हैं.....दोनों
बचपन में मिलते हैं और अपनी बाली उम्र तक दोनों साथ ही रहते हैं। दोनों बचपन से एक
दुसरे से प्यार करते हैं। साथ स्कूल भी जाते हैं और एक साथ जीने मरने की कसमें भी
खाते हैं लेकिन एक वक़्त ऐसा आजाता है जब आकाश को अपनी अच्छी पढ़ाई के लिए बड़े शहर
जाना पड़ता है। वो श्रुति को छोड़ अपने सपनों के पीछे भागने लगता है लेकिन मन ही मन उसका
पास्ट उसे सताता रहता है। सालों गुज़र जाते हैं और फिर आकाश अपने काम के सिलसिले
में एक कैंप पर आकांक्षा (उर्वशी रौटेला) से मिलता है और दोनों के बीच अफेयर शुरू
हो जाता है। कहानी में ट्विस्ट तब आजाता है जब श्रुति भी उसी कैंप पर आती है। अब
श्रुति फिर से आकाश के प्यार को अपनाती है नहीं ये आपको फिल्म देखने पर पता चलेगा।
दोनों के बीच आकांशा तो है ही साथ ही एक ऐसी भविष्यवाणी भी है जो आकाश के दादाजी
(ऋषि कपूर) ने बचपन में ही कर दी थी की आकाश को उसका प्यार कभी नहीं मिलेगा।
इस फिल्म में कुछ खूबसूरत और देखने लायक
है तो बस फिल्म का लोकेशन। फिल्म को इतनी खूबसूरत जगहों पर शूट किया गया है की
इन्हें देखकर आपकी आखों को सुकून मिलता है।
एक्टिंग की बात करें तो पुलकित सम्राट पूरी फिल्म में सलमान
खान को कॉपी करने की कोशिश कर रहें है। गाने हो या रोमांटिक सीन, पुलकित को देखकर कई बार ऐसा लगता है जैसे सलमान खान का कोई
डुप्लीकेट खड़ा हो। यामी गौतम ने हमेशा की तरह अच्छी एक्टिंग की है लेकिन उर्वशी
रौटेला उनपर भारी पड़ गयी हैं। उर्वशी भले की कम सीन्स में दिखाई दी हो लेकिन वो
बेहद हॉट और सेक्सी लग रहीं हैं। ऋषि कपूर दादाजी के रोल में खूब जमे हैं।
फिल्म का म्यूजिक अच्छा है जो पहले से ही हिट हो चूका है लेकिन
फिल्म का आइटम सॉंग बेहद बोरिंग है जिसमें खुद दिव्या खोसला कुमार फीचर हुई हैं।
उस गाने को ज़बरदस्ती फिल्म में घुसाया गया है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें